Blocked Veins: आजकल हमारे बिगड़े हुए खान-पान की वजह से नसों में ब्लॉकेज का खतरा सबसे अधिक बढ़ गया है। ब्लॉकेज होने पर हमारे शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से
Ayurvedic Vatika, Blockage in Veins Symptoms: आज के समय में लोगों का जीवन काफी व्यस्त हो गया है। जिसकी वजह से जीवन शैली और खान-पान बिगड़ गया है। सही खानपान ना होने की वजह से लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है, जिनमें से नसों की ब्लॉकेज एक मुख्य समस्या है। नसें हमारे शरीर में मुख्य भूमिका निभाती है और शरीर के सभी अंगों तक जरूरी पोषक तत्व पहुँचाती है। लेकिन खराब कान-पान की वजह से इन नसों में ब्लॉक के जाने शुरू हो जाते हैं और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। नसों में ब्लॉकेज की वजह से हमारे शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं।
छाती में दर्द
नसों में ब्लॉकेज होने की वजह से हमारे सीने में दर्द या फिर भारीपन रहने लगता है. इसकी सबसे बड़ी वजह नसों में ब्लॉकेज हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
हमेशा थकान महसूस होना
अगर सही खान-पान और आराम के बाद भी आपको थकान महसूस होती है, तो यह आपकी नसों में ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। जैसे कि आप थोड़ा सा काम करने लगते हैं और तुरंत थक जाते हैं और कमजोरी महसूस होने लगती है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क कर ले।
सांस लेने में दिक्कत
अगर नसों में ब्लॉकेज होने लगती है तो सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ब्लड फ्लो भी ठीक तरह से काम नहीं कर पाता। जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगती है। आपके सामने भी अगर ऐसी परेशानी आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
हाथ पैर ठन्डे और चक्कर आना
अगर आपके हाथ पैर भी ठंडा रहने लगे हैं तो यह नसों में ब्लॉकेज का एक बड़ा कारण हो सकता है वहीं कई लोगों को नसों में ब्लॉकेज के कारण हाथ और पैरों में सूजन की समस्या भी आने लगती है। वहीं नसों में ब्लॉकेज की वजह से बार-बार चक्कर आने की भी समस्या आने लगती है और कई बार चक्कर आकर बेहोश भी हो जाते हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।